{"_id":"5c095640bdec22418057794a","slug":"overcoming-the-change-in-the-weather-is-farming","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के बदलाव को मात दे रहा है ‘खेतीखान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के बदलाव को मात दे रहा है ‘खेतीखान’
ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खेतीखान में बायफ द्वारा किए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन की ओर से खेतीखान में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन परियोजना के तहत किए कार्यों का नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एसी श्रीवास्तव ने स्थलीय निरीक्षण किया। किसानों और जन प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में जीएम ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व के विकासशील देशों में जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन हेतु परियोजना का संचालन किया जा रहा है।
परियोजना के तहत फलदार पौधों का रोपण, वन पंचायतों में वनीकरण, प्राकृतिक जलस्रोतों का संवर्द्धन, सब्जी उत्पादन के लिए पॉलीहाउसों का निर्माण, उन्नत पशुधन नस्ल सुधार, गौशाला सुधारीकरण और परंपरागत फसल संरक्षण आदि गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने त्यारसों, खलकड़ियां, सुयालखर्क, नरसिंह डांडा, भगाना भंडारी में किसानों की ओर से किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
बायफ के परियोजना अधिकारी डॉ.दिनेश रतूड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में बायफ के उत्तराखंड प्रभारी राममूर्ति शुक्ल, डीके तिवारी, पुष्कर सिंह बिष्ट, डीएस दुभागा, भीम सिंह, राकेश सिंह कन्याल ने विचार रखे। इस मौके पर ग्राम प्रधान भैरव ओली, नीलू, देउपा, विक्रम सिंह मेहरा, मुकेशराज देउपा, चिरंजीलाल वर्मा, भैरव वर्मा, भागीरथी देवी, चंद्रा देवी आदि मौजूद थे।