फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Outside the water, but the tap of the taps dry ...

बाहर पानी-पानी मगर नलों की टोटी सूखी...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Outside the water, but the tap of the taps dry ...
चंपावत में टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत करते जल संस्थान कर्मी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत में मंगलवार से घंटों मूसलाधार बारिश हुई। इससे हर तरफ पानी ही पानी था लेकिन घरों के भीतर ज्यादातर हिस्सों में नलों में सूखा रहा। लोग नलों में पानी की एक बूंद के लिए तरस गए। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

चंपावत में बीते 24 घंटे में 78 मिलीमीटर बारिश हुई। इतनी मूसलाधार बारिश के बावजूद लोगों को नल की टोटी से पानी के लिए तरसना पड़ा। बुधवार को चंपावत क्षेत्र के काफी बड़े हिस्से में नागरिक पानी के लिए तरसते रहे। जिन जगहों में पानी की सप्लाई हुई, वहां अधिकांश जगह मिट्टीयुक्त पानी मिला। चंपावत को रोजाना 23.60 लाख लीटर पानी के सापेक्ष इस वक्त भी बमुश्किल 15 लाख लीटर पानी ही मिल पा रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विलाल यूनुस का कहना है कि छीड़ापानी पेयजल स्रोत वाली लाइन के टूटने से सप्लाई बाधित रही। इसी तरह दुधारी कठनौली स्रोत में मलबा आने और रौखेत का फिल्टर खराब होने से मटमैला पानी आया है। अलबत्ता अब टूटी लाइन को ठीक करा लिया गया है। बृहस्पतिवार से पेयजल आपूर्ति सुचारु होने का विभाग ने दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed