{"_id":"96a390a3b36574b82bfe538bad820820","slug":"orchards-auction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के बागों की हुई नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के बागों की हुई नीलामी
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई विभाग) के बागों की नीलामी हुई। नीलामी से प्राप्त करीब 38 लाख की रकम को यूपी और उत्तराखंड के संयुक्त खाते में जमा कराया जाएगा। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार नीलामी में सरकार को करीब ढाई लाख रुपये कम मिले हैं।
विज्ञापन
यूपी सिंचाई विभाग के अधिकार वाले बागानों की नीलामी से सरकार को 37,72,250 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। 27,05,000 रुपये में रामबाग ताज हुसैन के नाम ठेका उठा। इसी प्रकार 4,55,000 रुपये में ओमबाग जावेद खान के नाम, 3 लाख में रविंद्र बाग सज्जाद असगर, 56,000 में खुर्शीद और हामिद बाग एसएस कंस्ट्रक्शन, 2,55,000 में स्कूल पट्टी तेज नारायण और 1200 रुपये में जगबूड़ा बाग रविंद्र जोशी के नाम ठेका उठा। पिछले वर्ष हुई नीलामी में सरकार को 40,26,500 रुपये प्राप्त हुए थे। इस मौके पर एसडीएम एनसी दुर्गापाल, शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव, जिलेदार पीएन पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन