फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Opinion poll conducted with workers for the post of District President

Champawat News: जिलाध्यक्ष के के लिए कार्यकर्ताओं संग की रायशुमारी

Fri, 05 Sep 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 05 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Opinion poll conducted with workers for the post of District President
लोहाघाट (चंपावत)। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस चंपावत जिलाध्यक्ष पद पर चयन के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक ने जिलाध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इस दौरान पांच कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी भी पेश की।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोनिवि विश्राम गृह में लोहाघाट नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कोटियाल अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। राजस्थान से आईं एआईसीसी पर्यवेक्षक संगीता बेनिवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी जिलों में किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रायशुमारी कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्द ही जिलाध्यक्ष चयन के लिए लिस्ट तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगा। संचालन शैलेंद्र राय ने किया। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला माहरा, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल, भुवन चौबे, निर्मल तड़ागी, पुष्कर बोहरा, ओंकार सिंह धौनी, चांद बोहरा, डॉ. महेश ढेक, खुशाल रावत आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed