{"_id":"e884766cd72130f85617e9aecb8f4ed6","slug":"open-in-champawat-hospital-for-soldiers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में खोलो फौजियों के लिए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में खोलो फौजियों के लिए अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 10 Nov 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्स सर्विसमैन हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) के तहत चंपावत में स्वीकृत पॉलीक्लीनिक दूसरी जगह शिफ्ट होने से पूर्व फौजियों में गहरी नाराजगी है। लोहाघाट में सूबेदार मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में पूर्व सैनिकों ने चंपावत में फौजियों के लिए अस्पताल खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
संरक्षक स्क्वाड्रन लीडर मोहन चंद्र शर्मा, कर्नल सुरेश अधिकारी, कैप्टन एनके पुनेठा, कैप्टन भैरव सिंह, सूबेदार सुंदर सिंह देव और हयात सिंह अधिकारी ने बताया कि पूर्व फौजी और उनके आश्रितों को किसी भी बीमारी में स्वास्थ्य संबंधी निशुल्क मदद के लिए पॉलीक्लीनिक आवश्यक है।
विज्ञापन
जिले के पहाड़ी हिस्से में इस पॉलीक्लीनिक के नहीं होने का खामियाजा दूरदराज में रहने वाले पूर्व फौजी परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। यहां के 200 पूर्व फौजियों को इसके लिए पिथौरागढ़ या बनबसा जाना पड़ता है। पूर्व सैनिक संगठन ने चंपावत में पॉलीक्लीनिक को लेकर सड़कों पर उतरने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन
दो और सम्मेलन के बाद बनेगी रणनीति
पूर्व सैनिकों के जिले में दो सम्मेलन अभी होने बाकी है। 13 नवंबर को मंच-तामली और 16 नवंबर को चंपावत में सम्मेलन होगा। इसके बाद पूर्व फौजी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे।