{"_id":"591ddb2b4f1c1bdb30f227ca","slug":"open-country-liquor-store-in-lohaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में खुली देसी शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में खुली देसी शराब की दुकान
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
Updated Thu, 18 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिलाओं के विरोध के बावजूद लोहाघाट में बृहस्पतिवार को देसी शराब की दुकान खुल गई है। दो दुकानों में से यह लोहाघाट की पहली शराब की दुकान है। अभी यहां विदेशी शराब की दुकान नहीं खुल सकी है। उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने मायावती आश्रम को जाने वाले मार्ग पर खुली शराब की दुकान का मुआयना किया। कहा कि इस दुकान में किसी तरह की नियम की अनदेखी नहीं हुई है।
लोहाघाट में महिलाएं शराब की दुकान के विरोध को लेकर 15 मई से आंदोलन कर रही हैं। फिलहाल उनका विरोध कामयाब नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग को लोहाघाट में शराब की एक दुकान खोलने में सफलता मिली है। जिला आबकारी अधिकारी दीपाली साह ने कहा कि जिले में अब तक शराब की 11 दुकानें खुल चुकी हैं। चंपावत की दो, लोहाघाट, सिन्याड़ी एवं सूखीढांग की एक-एक दुकान अभी नहीं खुल पाई हैं, जबकि पाटी एवं पुलहिंडोला की शराब की दुकान को बाराकोट स्थानांतरित किया गया है। शासन के निर्देश पर इन दुकानों के लिए जगह की तलाश की जा रही है। आबकारी विभाग का कहना है कि विरोध के बीच दुकान खोलने में हो रही अड़चन से मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक करीब 60 प्रतिशत राजस्व का नुकसान हो चुका है।