{"_id":"5ea51fbd8ebc3e9036453214","slug":"opd-will-start-from-monday-after-one-month-in-the-district-hospital112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एक माह बाद सोमवार से शुरू होगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एक माह बाद सोमवार से शुरू होगी ओपीडी
विज्ञापन
पाटी पीएचसी में थर्मल स्कैनर से बुखार नापते स्वास्थ्य अधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंपावत। जिले के तमाम मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। सोमवार से उन्हें ओपीडी (वाह्य मरीज विभाग) में सामान्य दिनों की तरह इलाज मिल सकेगा। जिला अस्पताल और टनकपुर संयुक्त अस्पताल में मार्च के आखिरी सप्ताह से ओपीडी बंद थी। इस कारण मरीजों को मामूली बीमारी के इलाज के लिए भी दुश्वारी हो रही है। कोविड-19 के संक्रमण का चंपावत जिले में अभी एक भी मामला नहीं आया है। इसके बावजूद एहतियान चंपावत जिले के तीन सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों को डीसीएचसी (डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर) में तब्दील किया गया था। चंपावत जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। इसके चलते मार्च के अंतिम सप्ताह से यहां ओपीडी बंद कर दी गई थी। फीवर क्लीनिक में बुखार, खांसी आदि इलाज को छोड़ सिर्फ इमरजेंसी में ही इलाज मिल पा रहा था। आम मरीजों को इलाज नहीं मिलने से दिक्कतें हो रही थी। अलबत्ता अब सोमवार से जिले के सभी अस्पतालों में ओपीडी चलेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी, चंपावत डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं होने से चंपावत जिला ग्रीन जोन में है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य महानिदेशक ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को पूर्व की तरह आम लोगों के इलाज के लिए संचालित करने के आदेश दिए हैं। सोमवार से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सामान्य रूप से सुचारू होगी।
:::: जिला अस्पताल में एक माह में सिर्फ 3 अल्ट्रासाउंड :::चंपावत। ओपीडी बंद होने का असर जिला अस्पताल में होने वाले अल्ट्रासाउंड पर भी पड़ा है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से जिला अस्पताल में सिर्फ 3 अल्ट्रासाउंड हुए हैं। वहीं इसके विपरीत लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लॉकडाउन के बाद से अब तक 200 से अधिक अल्ट्रासाउंड हुए हैं। लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया ने बताया कि इस अवधि में गर्भवती महिलाओं के 223 और सामान्य लोगों के 26 अल्ट्रासाउंड हुए।
विज्ञापन
::: सभी सरकारी अस्पतालों को मिले थर्मल स्कैनर ::: चंपावत। चंपावत जिले के सभी पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) और एसएडी (राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी) को थर्मल स्कैनर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिले में दो पीएचसी, दो एपीएचसी और दस एसएडी को बुखार नापने के लिए ये थर्मल स्कैनर दे दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि पाटी सहित तमाम अस्पतालों में स्कैनर से बुखार नापना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन