फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   OPD stalled for three hours in the hospital, patients were troubled

Champawat News: अस्पताल में तीन घंटे ओपीडी ठप, मरीज रहे परेशान

Thu, 12 Feb 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 12 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
OPD stalled for three hours in the hospital, patients were troubled
चंपावत। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को तीन घटे चिकित्सक कार्य बहिष्कार पर रहे, इससे अस्पताल में दूर दराज से इलाज के लिए आए मरीजों का दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधाएं जारी रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल के अधिकांश चिकित्सक ओपीडी बहिष्कार पर रहे। इलाज के लिए आए मरीज बार-बार पीएमएस कक्ष में जाकर चिकित्सकों के आने की जानकारी लेते रहे, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट उत्तर नहीं मिला। ऐसे में मरीजों को एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ओपीडी बहिष्कार पर रहे चिकित्सकों ने कहा कि अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध होंगी तो वह बाहर से दवा नहीं लिखेंगे, लेकिन सभी जरूरी दवाएं अस्पताल में नहीं आती हैं। अधिकांश दवाएं वह अस्पताल से ही लिखते हैं,लेकिन कुछ जरूरी दवाएं अस्पताल में नहीं मिलती हैं।
विज्ञापन

ऐसे में उनके लिए दवाएं बाहर से लिखना मजबूरी है। कई बार मरीज बाहर से दवा लिखने के लिए कहते हैं। इधर, मामले में डीएम मनीष कुमार से फोन पर वार्ता के बाद चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज 12 बजे बाद शुरू कर दिया। बता दें कि बुधवार को डीएम मनीष कुमार ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं और बाहर से दवा न लिखने के निर्देश दिए थे। इस पर प्रभारी पीएमएस डॉ. पीएस बिष्ट ने बाहर से दवा न लिखने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed