फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Only BJP rally drew outrage

भाजपाइयों ने निकाली जनाक्रोश रैली

Wed, 16 Sep 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Wed, 16 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन

भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये के विरोध में बुधवार को रैली निकाली। रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि जिस प्रकार 1975 में आपात काल के दौरान अत्याचारों के बाद कांग्रेस का पतन हुआ था, ठीक उसी प्रकार यह हालात उत्तराखंड में पैदा हो गए हैं। राज्य सरकार सरकारी धन को दोनों हाथों से लूटने में लगी है। हरीश रावत को घोषणा का मुख्यमंत्री बताते हुए उन्होंने कहा कि चंपावत समेत पूरे उत्तराखंड में लोग इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आतुर हैं।

विज्ञापन


विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने साजिश के तहत उन्हें जेल भेजने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे उनका तथा उनके समर्थकों का मनोबल और मजबूत हुआ है तथा बेगुनाह जेल भेजे गए 51 लोगों के स्थान पर आगामी विधानसभा चुनावों में 51 विधायक बनकर भाजपा को सत्तारूढ़ करेंगे। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि रावत सरकार की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
विज्ञापन


सांसद अजय टम्टा ने भी रावत सरकार पर प्रहार किए। इस दौरान खटीमा विधायक पुष्कर धामी, बागेश्वर के विधायक चंदन राम, प्रेम सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह जीना, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी पूर्व विधायक केसी पुनेठा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा, अल्मोड़ा के भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह, हेमा जोशी, चेयरमैन प्रकाश तिवारी, पीएस मेहता, निर्मल माहरा ने भी विचार रखे। इससे पहले शीलता माता मंदिर से स्टेशन बाजार होते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी रैली निकाली। पूर्व सीएम ने विधायक के साथ जेल भेजे गए 51 कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन सहित कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
रैली के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता लेकर पार्टी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया, जिनका पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, जिपं सदस्या सुषमा फर्त्याल समेत सभी प्रमुख लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वालों में चेयरमैन लता वर्मा, गोविंद वर्मा, सभासद मनोज कुमार, डीएन पांडेय, विमल मेहता आदि शामिल हैं।


कांग्रेस ने रैली को बौखलाहट बताया
कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट ने भाजपा की जनाक्रोश रैली को हरीश रावत सरकार की हर क्षेत्र में बनी पैठ की एक बौखलाहट बताया है। उनका कहना है कि रावत सरकार ने पहाड़ों के लिए इतने कार्य किए हैं कि उनकी दूरदर्शिता को देखते हुए भाजपा अपनी राजनैतिक जमीन खिसकती देखकर अब रैली के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed