{"_id":"64568d5eaa90ea8d8f09b0e7","slug":"one-fainted-and-other-people-stolen-his-rupees-champawat-news-c-8-1-132485-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जहरखुरानों ने नेपाली यात्री से लूटे 12 हजार रुपये और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जहरखुरानों ने नेपाली यात्री से लूटे 12 हजार रुपये और मोबाइल
Sat, 06 May 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 06 May 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज बसों में जहरखुरानी गिरोह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लुधियाना से लौटी टनकपुर डिपो की बस में शनिवार को एक यात्री बेहोशी की हालत में मिला जिसे परिचालक सूरज पाल सिंह ने उप जिला अस्पताल पहुंचा।
चिकित्साधिकारी डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि यात्री को नशीली दवा का सेवन कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। होश आने पर यात्री ने बताया कि उसकी जेब से 12 हजार रुपये और मोबाइल फोन गायब है। वह नेपाल के प्यूटान जिले के वार्ड संख्या 2 मल्ला रानी गांव का रहने वाला है। उसने अपना नाम राम बहादुर राणा पुत्र करन बहादुर राणा बताया। बताया कि वह शुक्रवार को लुधियाना से रोडवेज बस में बनबसा आने के लिए सवार हुआ था। सफर के दौरान पास बैठे एक व्यक्ति ने बिस्कुट खिलाया जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गया। संवाद