फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One dead, 11 injured in Max accident in Lohaghat

Champawat News: लोहाघाट में मैक्स दुर्घटना में एक की मौत, 11 घायल

Sat, 02 Nov 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
One dead, 11 injured in Max accident in Lohaghat
लोहाघाट /चंपावत। दीपावली पर्व निपटने के बाद पाटी से लोहाघाट की ओर आ रहा मैक्स वाहन बिशंग देवखुरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों को उपजिला अस्पताल लोहाघाट में उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल चालक सहित तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

पाटी से लोहाघाट की ओर आ रहा मैक्स यूके 03 टीए 0150 शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे बिशंग देवखुरा के पास अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और अन्य ग्रामीण मौके में पहुंच गए। इन्होंने वाहन के नीचे दबे चालक, अन्य घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए 108 से उप जला अस्पताल लोहाघाट भेजा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में पाटी के भुम्वाड़ी निवासी महेश राम (55) पुत्र मोती राम की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में चालक पंकज कुमार (28) पुत्र प्रकाश राम निवासी करौली, महेश्वरी देवी (55) पत्नी हरीश राम, मुन्नी देवी (52) पत्नी सुंदर राम, सुंदर राम (59) पुत्र उमेद राम निवासी भुम्वाड़ी, कविता देवी (33) पत्नी मुकेश कुमार निवासी नरसिंहडांडा, सावित्री देवी (50) पत्नी महेश राम, रेखा देवी (31) पत्नी संजय कुमार, मोहित कुमार (7) पुत्र संजय कुमार, संजय कुमार (35) नरसिंहडांडा, मनोज (34) पुत्र घनश्याम, प्रदीप कुमार (33) पुत्र महेश राम निवासी भुम्वाड़ी पाटी घायल हो गए। उप जिला अस्पताल के डॉ. अजीम ने बताया कि महेश राम के अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल चालक पंकज और कविता देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। लोहाघाट थाने के एसएसआई चेतन रावत ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर चंपावत में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed