फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One arrested with four and a half kilos of charas in Pati area

पाटी क्षेत्र में साढ़े चार किलो चरस सहित एक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
One arrested with four and a half kilos of charas in Pati area
चंपावत के पाटी थाने में चरस सहित दबोचा गया आरोपी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पुलिस ने पाटी थाना क्षेत्र में एक बार फिर से 4.60 किलो चरस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एसओजी और पाटी थाना पुलिस की ओर से की गई संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम पूर्व में भी चरस तस्करी के मामले में आ चुका है। आरोपी नैनीताल जिले और आसपास के गांवों से सस्ते दामों में चरस खरीदकर उसे ऊंचे दामों में बेचने ले जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत रीठाखाल के पास आरोपी महेश सिंह (40) पुत्र खीम सिंह, निवासी जोगाबसान पाटी के कब्जे से 4.60 किलो चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ पाटी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला पंजीकृत करते हुए हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी थाना पाटी क्षेत्र में पूर्व से ही चरस तस्करी में लिप्त था। वर्ष 2019 में भी आरोपी का नाम पाटी क्षेत्र में पकड़ी गई चरस तस्करी में भी सामने आया था।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से आरोपी पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस टीम में सीओ अशोक कुमार, एसओजी प्रभारी वीरेंद्र सिंह रमौला, थानाध्यक्ष नवल किशोर, कांस्टेबल मनोज बैरी, दीपक कुमार, राकेश रौंकली, उत्तम राणा, प्रताप सिंह और भुवन पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed