फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat news: Car Fell into ditch, One Baby Girl killed

चंपावत: अस्पताल से लौटते समय कार खाई में गिरी, ड़ेढ साल की बच्ची की मौत, दो गर्भवती समेत छह घायल

Fri, 30 Oct 2020 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Champawat news: Car Fell into ditch, One Baby Girl killed
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के चंपावत में पाटी से दस किलोमीटर दूर दिवालबैंड के पास एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। कार में आशा कार्यकर्ता तीन गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चंपावत जिला अस्पताल से लौट रही थी। हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई और गर्भवती महिलाओं समेत छह लोग हो गए। घायलों में से गर्भवती महिला समेत दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


पाटी की आशा कार्यकर्ता रेखा करौली छोड़ागांव की तीन गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बृहस्पतिवार को चंपावत जिला अस्पताल ले गई थी। चंपावत से घर लौटते समय बृहस्पतिवार देर रात  बोलेरो कार (यूके 03 टीए/ 0612) पाटी से दस किमी दूर दिवालबैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। कार में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे।
विज्ञापन



दुर्घटना में डेढ़ साल की बच्ची सिमरन पुत्री भवान राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिमरन की मां मनीषा, आशा कार्यकर्ता रेखा, यमुना देवी पत्नी देव सिंह, रेनु देवी पत्नी दया राम, विक्रम सिंह और चालक नीरज कुमार पुत्र छवि राम घायल हो गए। पाटी के थानेदार नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से पाटी अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह ने बताया कि सिर में लगी चोटों की वजह से गंभीर रूप से घायल मनीषा और चालक नीरज को पाटी में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।  मृतका का पंचनामा भरने के बाद शुक्रवार को लोहाघाट में पोस्टमार्टम किया गया। बाद में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

चंपावत जिले के पहाड़ी क्षेत्र में 13 अक्तूबर से अब तक हुए हादसे
13 अक्तूबर:फौज के ट्रक की चपेट में आने से रायकोट में एक युवक की मौत। 
14 अक्तूबर:खोलका के पास कार के खाई में गिरने से चालक की मौत। 
25 अक्तूबर:मूलाकोट में कार के खाई में गिरने से चालक की मौत। 
28 अक्तूबर:संतोला में कार के खाई में गिरने से पूर्व फौजी की मौत। 
29 अक्तूबर: पाटी में कार खाई में गिरी बच्ची की मौत।

जेसीबी खाई में गिरी, ऑपरेटर समेत दो की मौत

बागेश्वर जिला मुख्यालय से 51 किमी दूर धरमघर-माजखेत सड़क पर सड़क कटिंग कार्य में लगी जेसीबी शुक्रवार को गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबिक तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

धरमघर-माजखेत सड़क पर चुचेर के पास शाम करीब सवा छह बजे यह हादसा हुआ। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर विमलेश (20) और कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रकाश, लालू और एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने खाई में उतर कर तीनों घायलों को धरमघर में प्राथमिक इलाज के बाद बेड़ीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।  

मृतक और घायल कहां के रहने वाले थे, इसका पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मौके पर सड़क की दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण जेसीबी खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed