{"_id":"12f4aeecdd98d1d86c9f78c9cdc2c9fa","slug":"on-the-recommendation-of-revoking-permits-over-rate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवररेट पर परमिट निरस्त करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवररेट पर परमिट निरस्त करने की संस्तुति
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर आवाजाही करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। अधिक किराया वसूलकर यात्रियों की जेब काटने वाले एक वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) रश्मि भट्ट का कहना है कि उक्त वाहन का परमिट निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
एआरटीओ ने बताया कि यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाली टैक्सियों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सोमवार और मंगलवार के दो दिनों में अभियान चलाकर 58 वाहन चालकों पर कार्रवाई की, इसमें 1 वाहन को सीज किया गया है। मूल्य सूची चस्पा नहीं होने पर 27 टैक्सियों का चालान किया गया है। इसके अलावा 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन