फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Om Bhandari won gold medal in sub junior boxing

Champawat News: ओम भंडारी ने सब जूनियर बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 07 Apr 2024 09:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 Apr 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
Om Bhandari won gold medal in sub junior boxing
टनकपुर (चंपावत)। हरियाणा के रोहतक में 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित खेलो इंडिया आरआईसी कंबाइंड चैंपियनशिप सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टनकपुर हॉस्टल के बॉक्सर ओम भंडारी ने स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन



बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर ने बताया कि छात्रावास के बॉक्सर भंडारी ने 64 भार वर्ग में राष्ट्रीय सब जूनियर बालक प्रतियोगिता के फाइनल में हरियाणा के प्रतिद्वंदी को पराजित किया। इससे पहले 19 मार्च से 25 मार्च तक यूपी के नोएडा में आयोजित सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी ओम भंडारी ने स्वर्ण पदक जीता था। पदक जीतने ने जिला कीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पन्त, उप कीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबाल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक रेखा पांडे, सेवानिवृत्ति उप कीड़ाअधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, नवीन चौहान, आनंद सिंह मेहरा, विकास राय आदि ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed