फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Oh cool breeze, it blew away my chunri..

Champawat News: ओ ठंडी ठंडी हवा चल दी रे, उड़ दी मेरी चुनरी..

Wed, 16 Oct 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 16 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Oh cool breeze, it blew away my chunri..
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों कीधूम मची है। महोत्सव की चौथी शाम देहरादून, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के कलाकारों के नाम रही।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, पूर्व सभासद बीना कनौजिया और दान सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

महा नेत्र सांस्कृतिक दल देहरादून की दल नायिका रेनू बाला के नेतृत्व में आए गायक प्रवीन कुमार ने ओ देवा, ओ देवा तेरी जै जैकार वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की। कलाकारों ने गढ़वाल में बाग लागो, सरस्वती स्वर संगम कांगड़ा हिमाचल के कलाकारों ने ओ ठंडी ठंडी हवा चल दी रे उड़ दी मेरी चुनरी और जम्मू कश्मीर के कलाकारों ने सुरमा निम्मा-निम्मा गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। गायक कैलाश कुमार, चंद्र प्रकाश आर्य, कमलजीत व स्थानीय कलाकार राजेंद्र अधिकारी ने शानदार प्रस्तुतियां दी। संचालन जगदीश अधिकारी और प्रदीप ढेक ने किया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने सभी का आभार जताया। यहां लोकमान अधिकारी, विनोद अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, राजेश अधिकारी, महेंद्र अधिकारी, किशोर जोशी, नंदा बल्लभ बगौली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मिस्टर चंपावत बने सुमित तड़ागी
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में चल रहे लड़ीधूरा महोत्सव में शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता हुई। बॉडी बिल्डिंग जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. योगेश चतुर्वेदी की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में सुमित सिंह तड़ागी को मिस्टर चंपावत का खिताब, सौरभ सिंह बोहरा मिस्टर हरक्यूलिस, राहुल सिंह मिस्टर मस्क्यूलर मैन और मोहित कुमार मिस्टर एस्थेटिक्स चुने गए। निर्णायक सामश्रवा आर्य, नरेश कनौजिया रहे। महोत्सव में इधर स्व. राम दत्त मेमोरियल हाफ मैराथन में सागर सिंह धौनी, पंकज बोहरा, गौरव पहले तीन स्थान में रहे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश राय ने सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया। रस्सा कसी प्रतियोगिता में ग्राम बाराकोट विजेता और ग्राम पम्दा उप विजेता रहे। घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में मंजू आर्या, कुसुम जोशी, माया अधिकारी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान में रही।



बाराकोट, काकड़ पम्दा और खूना बोरा गांवों में निकलेंगी मां भगवती की रथ यात्राएं
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के लडीधुरा महोत्सव और खूना बोरा के मां पूर्णागिरी महोत्सव में बृहस्पतिवार को देवीरथ यात्राएं निकलेंगी। खूना बोरा में मां भगवती का रथ खूना गांव के देवालय से मानेश्वर स्थित पूर्णागिरि मंदिर तक खड़ी चढ़ाई पार कर ले जाया जाएगा। बाराकोट के लडीधुरा महोत्सव में काकड़ पम्दा और बाराकोट से दुर्गम चढ़ाई पार कर देवी रथ लडीधुरा मंदिर पहुंचेंगे। इधर बिशुंग के बंदेला ढेक से देवीरथ को द्योखुरा मंदिर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed