{"_id":"0370ae2fc63073e09f2d9ec24e9ae73f","slug":"officials-made-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्ला बापरू में अफसरों ने बनाई कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तल्ला बापरू में अफसरों ने बनाई कार्ययोजना
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आदर्श गांव तल्ला बापरू की खुली बैठक में ग्रामीणों ने विभिन्न विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय कीं। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में प्रत्येक विभाग ने अपनी कार्ययोजनाएं बनाईं।
विज्ञापन
बैठक में बीडीओ पूरन सिंह रावत ने गांव में दुग्ध उत्पादन, बेमौसमी सब्जी, जड़ी बूटियों और नकदी फसलों के जरिए प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करने पर जोर देते हुए अपने अनुभव बांटे।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डीपीआरओ सुरेश बेनी ने राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत यहां के पंचायत घर की मरम्मत के लिए दो लाख रुपये की स्वीकृति दी। कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी हरवंश सिंह, डीएचओ डॉ. एचसी तिवारी का कहना था कि किसान खेती से पूर्व मृदा परीक्षण कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने अधिक उत्पादन के लिए हाइब्रिड बीजों के प्रयोग तथा तकनीकी ढंग से फल पौध लगाने की आवश्यकता बताई। जल संस्थान के जेई किशोर पंत, ग्राम विकास अधिकारी हेमा जोशी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एलएम पांडेय ने भी जानकारियां दी। ग्राम प्रधान कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में एडीओ पंचायत संजय आर्य ने संचालन किया।