फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   oath taking ceremony

जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने शपथ ली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
oath taking ceremony
चंपावत जिला पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि पूरन सिंह फर्त्याल, एडीएम ट? - फोटो : CHAMPAWAT
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह जीजीआईसी सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों से जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को हुए कार्यक्रम में डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अध्यक्ष ज्योति राय को शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर के अलावा 13 अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ लेने वालों में सदस्य सुरेंद्र सिंह, विजय बोहरा, प्रहलाद सिंह, भूपेंद्र सिंह महर, किरन देवी, पुष्कर दत्त कापड़ी, दीपा जोशी, सरिता बोहरा, संगीता, हरीश राम, प्रीति पाठक व रेखा गोस्वामी शामिल थे। डीएम ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों को प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाने के साथ विकास योजनाओं का लाभ गांव के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिनिधियों से आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुभाष बगौली, श्याम नारायण पांडेय, पूर्व चेयरमैन प्रकाश तिवारी, प्रकाश राय, पाटी की प्रमुख सुमनलता, बाराकोट की विनीता बोहरा, मुकेश कलखुड़िया, पूर्व प्रमुख बहादुर फर्त्याल व निर्मल माहरा, एडीएम टीएस मर्तोलिया, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी पीएस मेहता, विशेष कार्याधिकारी भगवत पाटनी, नंद किशोर उप्रेती, विजय उप्रेती, हेमंत जोशी, गिरीश जोशी आदि मौजूद थे।

चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय को शपथ दिलाते डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय।

चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय को शपथ दिलाते डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed