फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Oath administered to voters on voter awareness day

मतदाता जागरूकता दिवस पर मतदाताओं को दिलाई शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to voters on voter awareness day
चंपावत में मतदाता दिवस पर विजेताओं को सम्मानित करते डीएम एसएन पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत में मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय मतदाताओं को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हम सबकी अहम जिम्मेदारी है, सभी 18 वर्ष के युवा अपना नाम निर्वाचन नामावली मे दर्ज कराते हुए अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनाएं। एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं का भी बैच अलंकरण कर अभिनंदन किया गया और उन्हें फोटो पहचान पत्र भी दिए गए। लोकतंत्र एवं निर्वाचन सहभागिता थीम पर पूरे जिले में ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्लोगन, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे छात्र-छात्राओं को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र दिया गया। निबंध प्रतियोगिता में जीआईसी कामाज्यूला की रेनू बिष्ट प्रथम, जीआईसी चंपावत की रीता महर दूसरे, जीआईसी के छात्र त्रिलोक सिंह तीसरे स्थान में रहे। यहां सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी आदि थे। पुलिस कार्यालय, थानों और अभिसूचना इकाइयों में मतदाता दिवस की शपथ ली गई। (संवाद)
विज्ञापन

शतायु मतदाताओं को घर जाकर सम्मानित किया गया
लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर नए मतदाताओं का स्वागत करने के साथ सौ वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया। कचहरी में एसडीएम आरसी गौतम ने नए मतदाताओं को शपथ दिलाई। एसडीएम के नेतृत्व में बाराकोट की सौ वर्षीय जीवंती देवी, रूपसी देवी, 101 वर्ष की परी देवी, लोहाघाट की सौ वर्ष की शांति देवी, माधवी देवी के घर जाकर उन्हें साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राजकीय पीजी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. तौफिक अहमद के निर्देशन में छात्र छात्राओं और महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों ने शपथ ली। इस दौरान हुई प्रश्नोत्तरी में हेमा पांडेय ने पहला, नीतू ओली, किरन जोशी ने दूसरा, मंजू, विभा पांडेय, आरती, पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बाराकोट के प्राथमिक विद्यालय कालाकोट में बीईओ रमेश राम ने शपथ दिलाई। टनकपुर में नायब तहसीलदार पिंकी आर्या की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने गैंड़ाखाली निवासी सौ वर्षीय गोदावरी देवी और टनकपुर निवासी 101 वर्षीय केशव दत्त जोशी को उनके घर जाकर सम्मानित किया। कोतवाली में सीओ अविनाश वर्मा ने पुलिस कर्मियों शपथ दिलाई। बनबसा में देशीफार्म निवासी जमुना देवी (106), गढ़ीगोठ निवासी ललिता देवी (104) और हंसा देवी (100) को प्रशासन की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत अधिकारी रीता बिष्ट समेत बीएलओ ममता उप्रेती, दीपा देवी, कमला देवी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

टनकपुर में नायब तहसीलदार पिंकी आर्या और पटवारी वीरेंद्र पुंडीर आदि प्रशासन की टीम ने गैंड़ाखाली निवासी 100 वर्ष की गोदावरी देवी और टनकपुर निवासी 101 वर्ष के केशव दत्त जोशी को उनके घर जाकर सम्मानित किया। कोतवाली में सीओ अविनाश वर्मा ने पुलिस कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एसएसआई योगेश दत्त, एसआई नीशू गौतम, एसआई मोहन भट्ट, एसआई लक्ष्मण देउपा, एसआई मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed