फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   o ma nanda sunanda tu daid hai jae

ओ मां नंदा सुनंदा तू दैण है जाए...

Wed, 19 Sep 2018 10:31 PM IST
उजाला ब्यूरो चंपावत।
उजाला ब्यूरो चंपावत। Updated Wed, 19 Sep 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
o ma nanda sunanda tu daid hai jae
चंपावत नंदा सुनंदा की डोला यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के तहत बुधवार को डोला यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। श्रद्धालु डोला यात्रा के पीछे ओ मां नंदा सुनंदा तू दैण है जाए...गीत का गायन करते हुए चल रहे थे। देर सायं देव स्नान के बाद मूर्तियों का विधिवत विसर्जन किया गया। 
विज्ञापन


देवडांगर हरीश पांडेय, गौरव वर्मा, सौरभ वर्मा, विवेकानंद बिष्ट, मोहनी साह, मंजू राय, ममता वर्मा, भगवती पांडेय, रवि पटवा, तारा पटवा ने अवतरित होकर आशीर्वाद देते हुए डोला यात्रा में भागेदारी की। मां नंदा सुनंदा और मां भगवती के दो डोलों के साथ नगर के तल्लीहाट, भैरवां, मादली, जीआईसी चौक, शांत बाजार, स्टेशन होते हुए यात्रा बालेश्वर पुहंची।
विज्ञापन


पुरोहित दीपक कुलेठा, गिरीश कलौनी, विनोद पांडेय ने यजमान शंकर दत्त पांडेय, नारायण दत्त, हीरा बल्लभ पांडेय, रितेश राय, विजय वर्मा, सुधीर साह, प्रकाश पांडेय, अमित वर्मा, सुनील गड़कोटी, मनोज बोहरा से पूजा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भंडारे के साथ होगा समापन 
बृहस्पतिवार को बालेश्वर मंदिर में भंडारे के साथ मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का विधिवत समापन होगा। समिति के अध्यक्ष शंकर पांडेय ने सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। इधर बीती रात भजन, कीर्तन से माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed