{"_id":"5b9e8a90867a557f6249fe48","slug":"o-bhana-kasake-janu-zumadhuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओ भिना कसीके जानु झूमाधूरी... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओ भिना कसीके जानु झूमाधूरी...
उजाला ब्यूरो चंपावत।
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
पाटन के झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पाटन-पाटनी में मां झूमाधूरी नंदाष्टमी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने ‘ओ भिना कसीके जानु झूमाधूरी, ‘ओ नंदा सुनंदा तू दैंण हो जाए’ गीत पेश किए।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा और विशिष्ट अतिथि बाराकोट के ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष मोहन पाटनी और ग्राम प्रधान सुभाष राम ने अतिथियों का स्वागत किया।
बाबा आदित्य दास की अध्यक्षता और शशांक पांडेय, हेम पाटनी के संचालन में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकार प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कलाकारों ने ‘ओ नंदा सुनंदा तू दैंण हो जाए, दैणा होया खोली का गणेशा हो’ गीत से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कलाकारों ने ‘ओ भिना कसीके जानु झूमाधूरी, तेरी आंख्या का यो काजल, हाई री हाई नखरा तेरा नी, सुन ले प्योलड़िया त्वे देखिसी ओली उ मन मां, सुन ले दगाड़िया बात सुनी जा’ गीत प्रस्तुत किए। विनोद पांडेय और पंकज विश्वकर्मा ने गजल पेश की। राजू अटवाल और प्रेम कुमार ने हास्य प्रहसनों से दर्शकों को लोटपोट किया। इस अवसर पर सचिन जोशी, जीवन मेहता, भुवन चौबे, डीडी पांडेय, कैलाश पांडेय, ओंकार धोनी, चांद सिंह बोहरा, चंचल कुंवर, मुकेश शाह, मदन राम, रमेश मेहता, प्रदीप रावत आदि मौजूद थे। आयोजन में कमेटी के सदस्य गंगा पाटनी, राजेंद्र पाटनी, कमल कुलेठा, प्रकाश बोहरा, चनी देवी, मदन विश्वकर्मा आदि सहयोग कर रहे हैं।