फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NSUI leaders accused of beating up AAP supporters

एनएसयूआई नेताओें पर आप समर्थकों को पीटने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
NSUI leaders accused of beating up AAP supporters
चोटिल दीपक जोशी। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। छात्र महासंघ सचिव चेतन चम्याल सहित एनएसयूआई के तीन नेताओं पर देवीधुरा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पिटाई करने और कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगा है। आप कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पाटी थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये एनएसयूआई नेता शराब के नशे में भी धुत्त थे और भीड़ एकत्र होने पर हल्द्वानी की तरफ भाग गए। वहीं दूसरी तरफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने खुद की पिटाई होने की बात कही है, लेकिन उनकी ओर से अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय सिंह का आरोप है कि वे बुधवार शाम दो-तीन दोस्तों के साथ देवीधुरा से जा रहे थे, तभी एनएसयूआई के नेताओं ने अपनी कार को सड़क के बीच में खड़ा कर हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दी तहरीर में संजय का कहना है कि साइड से आगे निकालने की कोशिश की, तो पीछे से हाथ मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। तहरीर के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर कुछ स्थानीय लोगों से घटना की तस्दीक करने के बाद मुकदमा दर्ज किया। तीनों आरोपियों चेतन चम्याल, दीपक जोशी और संजय विश्वकर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 427, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरोगा अरविंद कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता राजेश बिष्ट ने एनएसयूआई की हिंसक वारदात को खीझ बताते हुए सुरक्षा देने के साथ इंसाफ करने की मांग की है।
विज्ञापन

एनएसयूआई ने आरोप नकारे, एक जख्मी आरोपी हल्द्वानी में भर्ती
पाटी (चंपावत)। एनएसयूआई के नेताओं ने आप कार्यकर्ताओं पर मारपिटाई का आरोप लगाया। लेकिन उनकी ओर से खबर भेजे जाने तक पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है। अलबत्ता इस पिटाई प्रकरण में एनएसयूआई के चेतन चम्याल और दीपक जोशी चोटिल हो गए। दोनों जख्मी नेताओं को हल्द्वानी ले जाया गया। चेतन चम्याल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि दीपक जोशी अभी अस्पताल में भर्ती हैं। छात्र नेता चम्याल ने आप कार्यकर्ताओं के सभी आरोपों को खारिज किया है। कहा कि उनके साथ मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed