फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Npenge on Sustai officer: DM

सुस्ताई पर नपेंगे अफसर : डीएम

Sun, 23 Aug 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 23 Aug 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत विद्युत, सिंचाई विभाग और पालिका के काम में सुस्ताई को जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने गंभीरता से लिया है। समीक्षा बैठक में उन्होंने इन विभागों को काम में तेजी नहीं लाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पालिका की मलिन बस्ती आवास निर्माण में हो रही देरी पर कार्रवाई के ईओ को निर्देश दिए गए। दो साल पूर्व योजना के तहत 73 मकान पूरे हो जाने थे लेकिन अभी तक 40 मकान भी तैयार नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन


डीएम ने 49.61 करोड़ की जिला योजना के उपयोग में तेजी लाने को कहा। सीडीओ श्याम सुंदर पांगती ने रिलीज हुई रकम से तय समय पर गुणवत्ता से विकास कार्यों की मानिटरिंग के लिए हर सप्ताह शनिवार को समीक्षा करने की बात कही। लघु उद्योग के लिए 105 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 35 उद्योग ही लगाए जा सके हैं। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्डों के डिजिटाइजेशन रिकार्ड को अपडेट करने, आवास योजनाओं और स्वच्छ भारत के तहत शौचालयविहीन परिवारों में तेजी से शौचालय बनाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन


बैठक में बीसूका की उपाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी, पीडी केएन तिवारी, डीडीओ वीके उपाध्याय, सीएमओ प्रवीण कुमार, सीवीओ पीएस भंडारी, डीएचओ एचसी तिवारी, लोनिवि ईई बीसी पंत, डीपीआरओ सुरेश बेनी, ईओ अभिनव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का खतरा
पूल्ड आवास में सरकारी भूमि में अतिक्रमण के खतरे के मद्देनजर ठोस कदम उठाने को कहा। डीएम ने पूल्ड आवास क्षेत्र को अतिक्रमण से बचाने के लिए चहारदीवारी करने के लोनिवि को निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में गैर हाजिर रहे दो विभागों के अभियंताओं से स्पष्टीकरण देने और वेतन रोकने के भी आदेश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed