{"_id":"58ff73fd4f1c1bb365c0d51e","slug":"now-people-are-fixing-themselves-bad-handpumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लोग खुद ही ठीक कर रहे हैं खराब हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लोग खुद ही ठीक कर रहे हैं खराब हैंडपंप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में आरामशीन के समीप लगे हैंडपंप को खुद ठीक करते स्थानीय निवासी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न स्थानों में पानी का संकट लगातार गहराते जा रहा है। जल संस्थान के वैकल्पिक उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं।
कई स्थानों पर जल संस्थान के टैंकरों से पानी न दिए जाने की शिकायतें आ रही है, तो आरामशीन क्षेत्र के लोग खुद ही ही खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने में जुटे हैं। उधर, छतार वार्ड में अराजक तत्वों की ओर से पेयजल लाइन से छेड़छाड़ किए जाने के कारण लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है।
पुलिस लाइन के पास आरामशीन मोहल्ले में लगा हैंडपंप बीते एक सप्ताह से बंद चल रहा था। जिसको ठीक करने की मांग को लेकर लोगों ने कई बार जल संस्थान से आग्रह किया था लेकिन आज तक हैंडपंप ठीक नहीं हुआ है। विभाग से नाराज लोग खुद ही हैंडपंप ठीक करने में जुट गए हैं। हैंडपंप ठीक करने वालों में मनीष गोस्वामी, नारायण सिंह बिष्ट, महेश, बबलू, जाहिद, देव सिंह, दान सिंह, श्याम सिंह आदि शामिल रहे।