{"_id":"71cfd1ff8c8a0882be789bc4035d3017","slug":"now-panchayat-members-showed-sharp-tone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पंचायत सदस्यों ने दिखाए तीखे तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पंचायत सदस्यों ने दिखाए तीखे तेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 05 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के तेवर बदल गए हैं। चौदहवें वित्त की राशि में कटौती से नाराज जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में 15 जनवरी से बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पंचायत सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार के चौदहवें वित्त की राशि पूर्व में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों को दी जाती थी, लेकिन अब इसकी पूरी रकम ग्राम पंचायतों को दी जा रही है। इस निर्णय से क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायत के विकास कार्य प्रभावित होंगे। साथ ही यह कदम त्रिस्तरीय पंचायती अवधारणा के भी खिलाफ है। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी लमगड़िया, सदस्य गोविंद सामंत, निर्मला महराना, उमाशंकर भट्ट, बसंत पुनेठा, भोला सिंह, पुष्कर सिंह, मुकेश कुमार, उर्मिला चंद, उषा गुरंग, भवानी टम्टा, मीना देवी, भागीरथी अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बाराकोट के बीडीसी सदस्य भी गुस्से में
बाराकोट (चंपावत)। बीडीसी सदस्यों ने भी केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। केंद्र पोषित बीआरजीएफ और 14वें वित्त की धनराशि का आवंटन समाप्त किए जाने से गुस्साए बीडीसी सदस्यों का कहना है कि अब प्रदेश सरकार ने भी उनकी एवं ब्लॉक प्रमुख की विकास निधि में भारी कटौती कर दी है। इससे विकास का जो खाका खींचा जा रहा था, वह अस्त-व्यस्त हो गया है। डेढ़ सालों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का पहिया जाम हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ पूरन सिंह रावत को दिया, जिसमें चेतावनी दी गई है कि यदि तीन में उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर पूरा कामकाज ठप कर देंगे। ज्ञापन देेने वालों मेें गंगा अधिकारी, दीपक कुमार, रूप सिंह, मनोज सिंह, नारायण सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन