{"_id":"5ac8fb554f1c1b9a618b5ed3","slug":"now-a-swarm-of-elephants-approaching-the-city-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, दहशत
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
ज्याल फार्म में हाथियों के झुंड द्वारा तोड़ी चाहरदिवारी व अन्य नुकसान को देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगल से सटे गांवों में दस्तक दे रहा हाथियों का झुंड शुक्रवार रात शहर के करीब तक पहुंच गया। जंगल से करीब डेढ़ किमी दूर बोहरागोठ गांव होते हुए पेट्रोल पंप के पास ज्याल फार्म तक पहुंचे हाथियों के झुंड ने रास्ते में ग्रामीणों की फसल एवं संपत्ति को खासा नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के बढ़ते उत्पात से गांवों में भय का माहौल है।
शुक्रवार रात अंधड़ और बारिश में हाथियों का झुंड बोहरागोठ गांव से होता शहर के करीब ज्याल फार्म तक पहुंचा। अंधड़ से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण क्षेत्र में पूरी रात अंधकार छाया हुआ था, गनीमत रही कि मौसम खराब होने से लोग घरों के अंदर थे, नहीं तो जंगल से करीब डेढ़ किमी अंदर तक आबादी की ओर घुस आए हाथी किसी पर हमला भी कर सकते थे। लोग सुबह उठे तो रौंदी फसल, पेड़-पौधे, क्षतिग्रस्त चहारदीवारी एवं लोहे का गेट देख दंग रह गए। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग को हाथियों के दस्तक की सूचना देने के साथ ही जल्द कारगर सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग उठाई। हाथियों ने बोहरागोठ में भगत सिंह पुत्र शेर का लोहे का गेट तोड़ा तो ज्याल फार्म में शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष योगेंद्र ज्याल योगी के मकान की चहारदीवारी ढहाई है। वहीं, बोरागोठ में दिवान राम आर्य, इंद्र सिंह, नाथू राम के केले और लीची के पेड़ तहस-नहस किए हैं।