फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Not More Candidature For MP, MLA

केवल दो बार ही बने सांसद, विधायक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Not More Candidature For MP, MLA
कैप्टन भानी चंद। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने लोकतंत्र में परिवर्तन की जरूरत पर जोर दिया है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में देश के सभी वर्ग, धर्म, समुदाय के लोगों को देश की बागडोर संभालने को मौका दिया जाना चाहिए। वे कहते हैं कि यह कैसा लोकतंत्र है जिसमें परिवार और पैसे वालों को देश की बागडोर संभालने का अवसर मिल रहा है। वे संविधान में भी बदलाव का सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन

कैप्टन चंद का मानना है कि सांसद या विधायक का मौका एक व्यक्ति को अधिकतम दो बार ही मिलना चाहिए। सांसद, विधायकों के लिए कुछ सीटें अतिनिर्धन लोगों के लिए आरक्षित होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों के लिए मानकों में बदलाव होने चाहिए। शिक्षा, शारीरिक क्षमता, आयु के अलावा उन्हें ही चुनाव में प्रतिभाग करने का मौका दिया जाना चाहिए, जिन्होंने कम से कम पांच वर्ष सेना को दिए हों। इससे वे अनुशासित होंगे एवं सेना पर अनर्गल टिप्पणियों से भी बचेंगे। कहा कि देश में वंशवाद, परिवारवाद, पुराने राजघरानों के ही लोग ही देश की बागडोर संभालते रहेंगे।
विज्ञापन

किसान, सैनिक, कामगार, श्रमिक, व्यापारी, तकनीकी जानकारों को भी मौका दिया जाना चाहिए। उनका सुझाव है कि सांसद या विधायक के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष हो, दो बार सांसद, विधायक बने लोगों को तीसरा मौका न दिया जाए। जमानत जब्त होने वालों, साठ प्रतिशत से अधिक नोटा वोटिंग होने वालों को तीसरी बार चुनाव लड़ने से वंचित किया जाए। सांसद, विधायक के लिए पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक अधिकारियों के लिए 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed