फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Not getting gas cylinder

तय तारीख को नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर

Sun, 29 Nov 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 29 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Not getting gas cylinder

लधिया घाटी के लोगों ने निर्धारित तिथि में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई है। कहा कि तय तारीख को सिलेंडर नहीं मिलने से ग्रामीणों में असमंजस है। ग्रामीणों ने हर माह निर्धारित तिथि में सिलेंडरों की आपूर्ति की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


श्रीरीठा साहिब सहित लधिया घाटी में रसोई गैस सिलेंडर वितरण की नियत अवधि हर माह 18 तारीख है, लेकिन यहां गैस सिलेंडर की गाड़ी 28 नवंबर को आई। पूर्व ग्राम प्रधान गिरीश भट्ट, पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) हयात सिंह सहित तमाम लोगों का कहना है कि लोग निर्धारित तारीख को दूरदराज के गांवों से श्रीरीठा में पहुंचते हैं, मगर गाड़ी नहीं आने से मायूस लौट जाते हैं। सिलेंडरों की गाड़ी कब आएगी, इसकी जानकारी भी नहीं मिलती। मजबूरी में लोहाघाट गैस वितरण केंद्र पहुंच सिलेंडर लेने पर भाड़े के रूप में 250 रुपये अतिरिक्त खर्च होता है।
विज्ञापन


प्लांट से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति तय तिथि को नहीं हो रही है। इस वजह से लोहाघाट गैस केंद्र से विभिन्न गांवों को गाड़ी के जरिए होने वाली आपूर्ति निर्धारित तिथि को नहीं हो पा रही है। गैस सिलेंडरों की उपलब्धता के हिसाब से गांवों को गाड़ी भेजी जा रही है। -प्रदीप कार्की, प्रभारी, गैस वितरण केंद्र लोहाघाट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed