फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Not at this time any marrie

इस बार सीमा पर नहीं बजी शहनाई

Mon, 23 Nov 2015 10:34 PM IST
राजेश देउपा/अमर उजाला, टनकपुर
राजेश देउपा/अमर उजाला, टनकपुर Updated Mon, 23 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Not at this time any marrie

सदियों से चले आ रहे भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते को निभा रहे कुमाऊं के नेपाल सीमा से सटे चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में नेपाल के ताजा राजनैतिक हालात का सीधा असर वैवाहिक संबंधों पर भी पड़ने लगा है। विवाह लग्न शुरू हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन दोनों देशों के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों से न तो सीमा पार बारात गई और न ही वहां कोई बारात यहां आई।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि मधेसी आंदोलन के बाद लोग एक-दूसरे के यहां शादी करने से बच रहे हैं। ऐसे हालात से सीमांत लोग भय और संशय मेें हैं। कुमाऊं के इतिहास पर नजर डालें तो यह क्षेत्र चंद राजाओं का था। उनका नेपाल तक शासन और रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है। उस काल खंड से ही दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रोटी-बेटी के संबंध हैं। हर बार शादी के सीजन में दोनों ओर बारातें आती-जाती हैं। खासतौर पर नेपाल में राजशाही तक यह संबंध प्रगाढ़ रहे। वहां कम्युनिस्ट प्रभाव और राजतंत्र के हटने के बाद से हालात बदले हैं। इसका असर अब साफ नजर आ रहा है। मधेसी आंदोलन से हालात और नाजुक हो गए हैं।
विज्ञापन


इस बार विवाह लग्न शुरू हुए छह दिन हो गए, लेकिन नेपाल से सटे टनकपुर, बनबसा, खटीमा से एक भी बारात न नेपाल गई और न ही वहां से यहां आई। हालांकि, अभी तक कोई तय सगाई टूटने का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इस बार बारात नहीं आने-जाने से लोग दोनों देशों के भावी रिश्तों को लेकर असमंजस में हैं। चंद वंशजों के पुरोहित पंडित घनश्याम दत्त जोशी का कहना है कि इस बार के लग्नों में दोनों देशों के बीच क्षेत्र से एक भी शादी तय नहीं हुई है। पिछले वर्ष कई शादियां हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रोटी-बेटी के रिश्ते के कम होने के सवाल पर बताया कि भविष्य की स्थिति को लेकर लोग भयभीत हैं। लोगों का मानना है कि भविष्य में भारत-नेपाल के बीच मौजूदा खुले आवागमन पर रोक लग गई तो क्या होगा। उधर, इसका असर सीमांत क्षेत्र के बाजारों में भी साफ नजर आने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed