{"_id":"cceca371001ab1dbeb330f7142ccc4b1","slug":"noise-block-heads-up-elections-in-nepal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव का नेपाल में भी शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव का नेपाल में भी शोर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सात फरवरी को होने वाले ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव को लेकर चल रहे जोड़-तोड़ का शोर पड़ोसी देश नेपाल में भी गूंज रहा है। दावेदारों द्वारा समर्थक बीडीसी सदस्यों को नेपाल पहुंचाकर भूमिगत किया गया है। नेपाल के सीमांत शहरों के होटलों और रिसोर्टों में इन दिनों यूपी बीडीसी सदस्यों का डेरा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में दिसंबर में पंचायती चुनाव निपटने के बाद सात फरवरी को ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव होने हैं। ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए दावेदारों ने बहुमत जुटाने के लिए अपने समर्थक बीडीसी सदस्यों को भूमिगत करना शुरू किया है। वहां रहते कोई उनके समर्थक बीडीसी सदस्यों को तोड़ न ले इस चिंता में ज्यादातर दावेदारों ने अपने समर्थक बीडीसी सदस्यों को नेपाल में छिपा रखा है। सीमा पार के सूत्रों के मुताबिक धनगढ़ी एवं महेंद्रनगर के ज्यादातर होटल और रिसोर्ट में इन दिनों यूपी से लाए गए बीडीसी सदस्यों का डेरा है। दावेदारों द्वारा उन्हें खाने-पाने की सारी मौज मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
यहां तक कि कई दावेदारों द्वारा समर्थक बीडीसी सदस्यों को नेपालगंज, पोखरा एवं काठमांडू तक की सैर और मौज कराई जा रही है। इतना ही नहीं नेपाल के कैसिनो और डांस बारों में भी उनकी मौज-मस्ती की पूरी व्यवस्था की गई है। सूत्रों के मुताबिक नेपाल से लगे यूपी के अलग-अलग बार्डरों से लाए गए बीडीसी सदस्यों को नेपाल में भी अलग-अलग बार्डर क्षेत्रों के होटलों और रिसोर्टो में ठहराया गया है।
विज्ञापन