{"_id":"64f4c8885d6918f4160c4e04","slug":"no-road-to-seel-village-lohaghat-champawat-news-c-229-1-shld1009-1663-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गांव में प्रसव के बाद डोली से अस्पताल लाए गए जच्चा-बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गांव में प्रसव के बाद डोली से अस्पताल लाए गए जच्चा-बच्चा
Sun, 03 Sep 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
सढ़क सुविधा के अभाव में बाराकोट ब्लाक के शील गांव से प्रसूता महिला को डोली से लोहाघाट अस्पताल ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सड़क न होने का खामियाजा सील गांव के लोगों को भुगतना पड़ा। गांव में प्रसव के बाद तबियत बिगड़ने पर प्रसूता और नवजात शिशु को डोली से पांच किमी दूर लाए और फिर रविवार से यहां से लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद जच्चा-बच्चा की हालत में सुधार बताया गया है।
ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह ने बताया कि शनिवार रात ढाई बजे गर्भवती मनीषा देवी को प्रसव पीड़ा उठी। उन्हें पैदल अस्पताल ले जाने में दिक्कत को देखते हुए आशा कार्यकर्ता निर्मला और कुछ अन्य महिलाओं ने गांव में ही प्रसव कराया। कई ग्रामीण रविवार सुबह जच्चा-बच्चा को डोली के सहारे पांच किमी की खड़ी चढ़ाई और उबड़-खाबड़ रास्ते को पार कर मुख्य सड़क तक लाए। यहां से वाहन के जरिये उन्हें उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने बाराकोट ब्लॉक के सुतेड़ा से सील गांव के लिए सड़क निर्माण की कुछ समय पहले घोषणा की थी लेकिन सड़क बनाने की कवायद नहीं हो सकी है। इस कारण दुर्गम रास्तों पर चलने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं।
विज्ञापन
बारिश से बोना के कई घरों को पहुंचा नुकसान
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते तहसील के बोना ग्राम में चंद्र सिंह और प्रेम सिंह पंचपाल के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। बोना में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण घर, खेत, पेयजल योजना और गांव को जोड़ने वाले रास्तों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रेम सिंह पंचपाल के घर में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं हैं। विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने कहा कि प्रभावित परिवार की समस्या और आपदा राहत राशि दिलाने की मांग के लिए एसडीएम मुनस्यारी से वार्ता की जाएगी।