फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No More Ncc Units in Champawat

एनसीसी की बटालियन न खुलने से छात्रों में मायूसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
No More Ncc Units in Champawat
एनसीसी कैडेट। प्रतीकात्मक फोटो
चंपावत। जिले की स्थापना के 25 वर्षों बाद भी यहां एनसीसी बटालियन कार्यालय नहीं खुल पाया है, जिससे माध्यमिक और इंटर कॉलेजों में एनसीसी यूनिटों का विस्तार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कई प्राइवेट कॉलेजों समेत सात डिग्री कॉलेजों के साथ ही 44 जीआईसी, 61 हाईस्कूल हैं। इसके बावजूद चंपावत जीआईसी, यूनिवर्सल कॉन्वेंट, जवाहर नवोदय विद्यालय, लोहाघाट पीजी कॉलेज, जीआईसी लोहाघाट, जीजीआईसी, राजीव नवोदय, जीआईसी पाटी में ही एनसीसी यूनिट है। इनमें 1000 से अधिक कैडेट प्रशिक्षण ले रहे हैं। वर्तमान में एनसीसी बटालियन का कार्य जिला मुख्यालय से 75 किमी दूर पिथौरागढ़ से चल रहा है। सैनिक बहुल क्षेत्र होने के कारण यहां के छात्र-छात्राओं का रुझान एनसीसी की ओर रहता है लेकिन बटालियन न होने से अन्य विद्यालयों में एनसीसी यूनिट नहीं खुल पा रही हैं। जूनियर डिविजन एनसीसी तो मात्र जीआईसी लोहाघाट में ही है। अनुशासन और सी सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेटों के लिखित परीक्षा के बिना सेना में भर्ती होने, आईएमए देहरादून, चेन्नई आदि अकादमी में अफसर बनने के मौके मिलते हैं।
विज्ञापन

बच्चों की प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करने का एनसीसी सशक्त माध्यम है। यहां के अधिकतर छात्र-छात्राएं सैनिक पृष्ठभूमि के हैं जो एनसीसी के जरिये अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं। यहां एनसीसी बटालियन खोलने की जरूरत है। मैं डीएम के माध्यम से छात्रों की भावनाओं को शासन तक पहुंचाऊंगा। - जितेंद्र सक्सेना, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रौंसाल में आठ साल से भौतिक विज्ञान का प्रवक्ता नहीं
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) रौंसाल में आठ साल से भौतिक विज्ञान प्रवक्ता का पद खाली है। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। अभिभावकों ने खाली पद को जल्द न भरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

दीवान सिंह, त्रिलोक सिंह, बसंत भट्ट, गोविंद राम, रमेश राम, खीम सिंह, कुंवर सिंह, नाथ सिंह आदि का कहना है कि नेपाल सीमा से लगे जीआईसी रौंसाल में वर्ष 2014 से इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता का पद खाली है। लोगों का कहना है कि एक ओर से सरकार अधिकतम बच्चों को सरकारी विद्यालयों में भेजने की बात कर रही है, दूसरी ओर सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के पद न भरने से छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। विद्यालय में भौतिक विज्ञान के शिक्षक का पद खाली होने से छात्र-छात्राओं को दूर जाना पड़ रहा है। पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रवक्ता की तैनाती की मांग को मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित डीएम तक उठाई जा चुकी है, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का कोई सुधलेवा नहीं है। लोगों ने भौतिक विज्ञान प्रवक्ता की जल्द तैनाती न होने पर रणनीति के तहत आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed