फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No More Buses in Rural Champawat

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
No More Buses in Rural Champawat
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन न होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले इस डिपो से कई क्षेत्रों के लिए का संचालन किया जाता था जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलती थी।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन न होने से लोगों को टैक्सियों में ठूंस-ठूंस कर अधिक किराया देकर आने को मजबूर होना पड़ रहा है। रोडवेज की ओर से बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल, काशीपुर, देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, ऋषिकेश, वाया देवीधुरा देहरादून के लिए 16 बस सेवाओं का संचालन किया जाता है। इससे मैदानी क्षेत्रों के लिए जाने वाले यात्रियों को पूरी सुविधाएं मिल रही हैं लेकिन ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन न होने से यहां के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। रोडवेज बस स्टेशन में यात्रियों के लिए न तो पीने के पानी की कोई पुख्ता व्यवस्था है और न ही डिपो के पास अपना शौचालय ही है। लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

शासन से अनुमति मिलने पर होगा बसों का संचालन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि डिपो के पास वर्तमान में 36 बसें हैं जिनका संचालन मैदानी क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों के संचालन की योजना नहीं है। शासन से नए रूटों पर बसों का संचालन करने की अनुमति मिलने के बाद ही इन रूटों पर बसों को चलाने के लिए अतिरिक्त बसों की मांग की जाएगी। डिपो में 88 चालक हैं, जबकि 10 पद रिक्त हैं, परिचालक 72 तैनात हैं, आठ पद रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए लगातार निगम प्रबंधन को पत्राचार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की आमदनी कम होने से बंद हुईं सेवाएं
लोहाघाट (चंपावत)। पूर्व में लोहाघाट डिपो से पंचेश्वर-बरेली, बर्दाखान-बरेली, रीठासाहिब, देवीधुरा, ढोलीगांव, रौंसाल, चमदेवल रूटों पर बसों का संचालन किया जाता था। बसों के संचालन से लोगों को सुविधाएं तो मिलीं लेकिन यात्रियों की बसों में कम आवाजाही ओर रोडवेज की आमदनी न मिल पाने के कारण बाद में इन रूटों पर बसों का संचालन बंद करना पड़ा।

पालिका की ओर से किया जा रहा है सौंदर्यीकरण कार्य
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका की ओर से रोडवेज स्टेशन में सौंदर्यीकरण का कार्य लगातार जारी है। चेयरमैन गोविंद वर्मा ने बताया कि रोडवेज स्टेशन में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के साथ यात्रियों के बैठने के लिए बैंच लगाने का कार्य अंतिम चरणों में हैं। रोडवेज स्टेशन में लाइट लगाने का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। नगर पालिका की ओर से पूर्व में यहां सोलर हैंड पंप लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed