{"_id":"636e8ce4a3aeb006ef4a3e95","slug":"no-medical-facility-in-champawat-champawat-news-hld4816909139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्लादेश चंपावत में न स्वास्थ्य सुविधा और न एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तल्लादेश चंपावत में न स्वास्थ्य सुविधा और न एंबुलेंस
विज्ञापन
ेठा साहिब की आपात सेवा 108 की एंबुलेंस। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जूझ रहे नेपाल सीमा से लगे मंच-तामली क्षेत्र तल्लादेश में आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं है। पिछले एक सप्ताह से यहां एंबुलेंस न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। पाटी में भी 108 सेवा की एंबुलेंस नहीं है। उसे फिटनेस के लिए भेजा गया है।
सीमांत मंच-तामली क्षेत्र में इलाज की खास सुविधा नहीं है। यहां के लोगों को मामूली इलाज के लिए भी चंपावत आना पड़ता है। पिछले साल इस पिछड़े क्षेत्र को 108 की एंबुलेंस दी गई थी लेकिन एक सप्ताह से यह एंबुलेंस क्षेत्र से बाहर है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पिछड़े क्षेत्र में पहले तो स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है और अब मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं मिल पा रही है। हालांकि रीठा साहिब की आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस एक माह बाद सुचारु हुई है। ये एंबुलेंस तकनीकी खामी की वजह से बंद हो गई थी। खामी को दूर कर अब इसका संचालन हो गया है। इससे लोगों को राहत मिलने लगी है।
चंपावत जिले में लोहाघाट और पाटी की एंबुलेंस फिटनेस के लिए देहरादून भेजी गई है। फिटनेस पूरी होने के बाद 108 सेवा की एंबुलेंस वापस आएगी। लोहाघाट में जरूरत को देखते हुए तल्लादेश वाली एंबुलेंस को लोहाघाट भेजा गया है। - कमल शर्मा, जिला प्रबंधक, 108 सेवा, चंपावत।