फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Loan For Agri Loan

दो हजार का कर्ज लिया, 70 नाली जमीन बंधक हुई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
No Loan For Agri Loan
लोहाघाट (चंपावत)। त्यारसों खेतीखान के वयोवृद्ध लक्ष्मण सिंह अपनी बंधक जमीन वापस पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटते-काटते थक चुके हैं। छह माह पूर्व डीएम को ज्ञापन देने के बावजूद जमीन बंधनमुक्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

लक्ष्मण सिंह ने 1972-73 में उद्यान विभाग से फलदार पौधों के लिए दो हजार रुपये का ऋण लिया था। इसकी अदायगी न होने पर उद्यान विभाग से ऋण चुकाने का नोटिस घर पहुंचा था, लेकिन तब वह नकाला गोठ चकरपुर में रहते थे। माली हालत ठीक न होने के कारण वह कर्ज नहीं चुका पाए। इस कारण सरकार ने उनके पांच खातों की 70 नाली भूमि बंधक बना ली। वे लंबे समय से बंधक जमीन को छुड़वाने के लिए ऋण राशि भी चुकाने को तैयार हैं। इसके लिए वह विभाग के चक्कर काट चुके हैं। बुजुर्ग कर्जदार का कहना है कि डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय को ज्ञापन देने के बाद राजस्व विभाग हरकत में जरूर आया। राजस्व विभाग ने उद्यान विभाग से उनकी बंधक भूमि के बदले ऋण वसूलने या ऋण माफ करने का पत्र मांगा, लेकिन फिर भी मामला निस्तारित नहीं हो सका है।
विज्ञापन

त्यारसों के लक्ष्मण सिंह के मामले को मार्गदर्शन के लिए उद्यान निदेशालय चौबटिया को पत्र भेजा गया है। वहां से मिले निर्देशों के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। - सतीश शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed