फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Free Blood Test in Champawat

मुफ्त स्वास्थ्य जांचों के लिए चंपावत को करना होगा इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
No Free Blood Test in Champawat
चंपावत जिला अस्पताल में परीक्षण करते स्वास्थ्य कर्मी। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 17 अगस्त को सरकारी अस्पतालों में 207 प्रकार की स्वास्थ्य जांचों को मुफ्त करने की योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके तहत जिला अस्पताल, एसडीएच से सीएचसी तक में मुफ्त जांच की सुविधा दी जाएगी। एनएचएम के सहयोग से पहले चरण में इस योजना में छह जिलों को शामिल किया गया है। चंपावत को दूसरे चरण में इस योजना का लाभ मिलेगा। इसलिए चंपावत जिले में सरकारी अस्पतालों में कोई भी जांच मुफ्त नहीं हो रही है।
विज्ञापन

यहां जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को ही पैथोलॉजी विभाग ने विभिन्न श्रेणियों की 51 जांचें कीं। इन जांचों के लिए न्यूनतम 16 रुपये से अधिकतम 663 रुपये तक का शुल्क जमा करना पड़ा। जरूरी रसायन न होने के कारण छतार से आए विक्रम सिंह और जागृति के यूरिक टेस्ट नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमएस डॉ. आरके जोशी का कहना है कि दूसरे चरण में चंपावत जिले में मुफ्त स्वास्थ्य जांच सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में चंदन हेल्थ केयर लिमिटेड लखनऊ की टीम को जगह दिलाई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही जिले में भी यह मुफ्त जांच योजना शुरू हो जाएगी।
गांवों के अस्पतालों को नहीं होगा लाभ
चंपावत। सरकारी अस्पतालों में 207 तरह की जांचों को मुफ्त में कराने की घोषणा की गई है, लेकिन इसका लाभ बड़े अस्पतालों को ही मिलेगा। इस कारण जिले के करीब 80 प्रतिशत अस्पतालों को इस सुविधा का फायदा नहीं मिलेगा।
जिले के कुल 23 अस्पतालों में से 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जहां निशुल्क जांच तो दूर, रुपये देकर भी जांच की कोई सुविधा नहीं है। इनमें पाटी, बाराकोट, रीठा साहिब, देवीधुरा, पुलहिंडोला, बनबसा, तामली जैसे केंद्र भी शामिल हैं।
टनकपुर उप जिला अस्पताल में नहीं हो रहे एक्सरे
चंपावत। छोटे अस्पताल तो दूर टनकपुर उप जिला अस्पताल में ही जनवरी 2019 से एक्सरे जैसे मामूली परीक्षण की सुविधा नहीं है। इसकी वजह यहां एक्सरे तकनीशियन का न होना है।
अल्ट्रासाउंड भी सप्ताह में मात्र दो दिन लोहाघाट से संबद्ध डॉक्टर के जरिये होते हैं। इसी तरह पाटी में भी एक्सरे तकनीशियन न होने से एक्सरे के लिए निजी अस्पताल जाने की मजबूरी है।

जिले के प्रमुख अस्पतालों में 207 स्वास्थ्य जांचों को मुफ्त कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए चंदन हेल्थ केयर को स्थान आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं टनकपुर और पाटी में तकनीशियन के खाली पदों को भरने के लिए महानिदेशालय को पत्र भेजा गया है।
- डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed