फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Entry at Indo-Nepal Border

बढ़े कोरोना संक्रमण से नेपाल ने भारत से अनावश्क आवक पर लगाई रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
No Entry at Indo-Nepal Border
No Entry at Indo-Nepal Border
बनबसा (चंपावत)। कंचनपुर जिला प्रशासन की ओर से भारत नेपाल के बीच अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाने से भारतीय व्यापारियों में नाराजगी है। आवश्यक काम से भारत आने और नेपाल जाने वालों को कोविड गाइडलाइन के तहत आवागमन की छूट होगी लेकिन नेपाल प्रशासन ने इस संबंध में भारतीय प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

नेपाल के कंचनपुर जिला मुुख्यालय महेंद्रनगर स्थित सीडीओ (जिलाधिकारी) ने नेपाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत नेपाल के बीच अनावश्यक आवागमन पर रोक लगा दी है। नेपाल के सीडीओ राम प्रसाद ने भारत नेपाल सीमा पर सामान्य आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे दोनों देशों के व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन

बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, महामंत्री अभिषेक गोयल ने बनबसा और आसपास के व्यापारियों को पहचानपत्र के अलावा दोनों वैक्सीन लगे होने के प्रमाण देने पर नेपाल में प्रवेश की इजाजत देने की मांग की है। कहा कि जिनके पास वैक्सीन प्रमाणपत्र नहीं है, उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा व्यापार मंडल महामंत्री ने दूरभाष पर कंचनपुर के महेंद्रनगर स्थित सीडीओ से वार्ता का समय मांगा है। नेपाल के गड्डा चौकी पुलिस प्रभारी जीवन गुरूंग ने बताया कि अगले आदेशों तके उक्त कार्रवाई पर अमल किया जाएगा। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि नेपाल प्रशासन ने इस संबंध में भारतीय प्रशासन को कोई जानकारी नही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed