फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Doctor in Reethasahib Hospital

रीठा साहिब अस्पताल में दो दिन से ताले, मरीज बेहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
No Doctor in Reethasahib Hospital
रीठा साहिब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटके ताले। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी के सबसे बड़े अस्पताल रीठा साहिब का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सोमवार से ताले लटके हैं। इस वजह से यहां पहुंच रहे मरीज मायूस लौट रहे हैं। भिंगराड़ा या पास के निजी अस्पताल जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

रीठा साहिब सहित लधिया घाटी के काफी हिस्से में इन दिनों जलते जंगलों के धुएं की धुंध, बदलते मौसम की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है लेकिन अस्पताल में ताले लटके होने से लोग परेशान हैं। पूरन सिंह मेहता, कुंदन सिंह, दिनेश चंद्र बिनवाल, भुवन राम मंगलवार को अस्पताल से बैरंग लौटे। आंखों में परेशानी, उल्टी-दस्त आदि परेशानी से ये लोग अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल बंद होने से उन्हें इलाज नहीं मिल सका। रीठा साहिब के अस्पताल में सोमवार से न डॉक्टर हैं और न ही फार्मासिस्ट। बाद में इन लोगों को रीठा के निजी अस्पताल में जाना पड़ा। ग्रामीण बबीता, मनोज सनवाल, जसोदा भट्ट, भोला सिंह बोहरा, लक्ष्मण सिंह मेहता, त्रिलोक चंद, ईश्वर कुल्याल, भगवान कुंवर आदि ने प्रशासन से अस्पताल में डॉक्टर और अन्य स्टाफ की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

पीएचसी रीठा साहिब के चिकित्साधिकारी डॉ. मयंक डिमरी चारधाम यात्रा की ड्यूटी पर भेजे गए हैं। इस वजह से अभी अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है। तीन दिन के भीतर रीठा साहिब में डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। फार्मासिस्ट की भी तैनाती की जाएगी। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed