थर्टी फर्स्ट की रात दस बजे बाद नहीं बजेगा डीजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर ने सभी थानाध्यक्षों को थर्टी फर्स्ट पर हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि थर्टी फर्स्ट की रात में दस बजे बाद डीजे बजाने पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि खनन कार्य शुरू हो गया है, इसके लिए मजदूरों का सत्यापन, अवैध खनन को लेकर किसी प्रकार का गैंगस्टर आदि पर सख्ती बरती जाए।
बैठक में हरिद्वार अर्द्ध कुंभ मेले में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगने पर कम फोर्स में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बीते दिनों पुनावे में महिला से मंगलसूत्र झपटने के मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा जिला मुख्यालय में रात्रि में गश्त बढ़ाने को भी कहा गया।
इससे पूर्व एसपी ने विभाग के पेंशनरों की समस्या सुनी और उनसे चिकित्सा प्रतिपूर्ति के आवेदन करने को कहा। बैठक में सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल डीएस दिगारी, थानाध्यक्ष विनोद यादव, किशन बिष्ट, आरआई रेडियो राम सिंह, एसएस गुंसाई, दीवान सिंह जलाल, माधो राम, जर्नादन भट्ट, राजेश पांडेय, मनोज रतूड़ी, प्रभात कुमार, केसी राम, विशंभर सिंह, हिमांशु पंत आदि मौजूद रहे।