फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Conectivity in Nepal Border

एक झटके में कट गया नेपाल सीमा से लगे हजारों लोगों का संचार संपर्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
No Conectivity in Nepal Border
चंपावत। अरुण राय, कमल सिंह, नकुल पंत सहित कई लोग बृहस्पतिवार को मोबाइल फोन लगाते रहे, लेकिन फोन लगा नहीं। पूछताछ करने पर चला कि नेपाल सीमा से लगे गुमदेश और तल्लादेश के काफी हिस्सों में सिग्नल देने वाले बीएसएनएल के कई टावरों की बिजली कटने से यह संकट आया है। लोहाघाट ब्लॉक की भारत नेट योजना और बैंक सेवाएं भी प्रभावित रही। इसकी मार जिले के पहले डिजिटल गांव बगौटी पर भी पड़ी।
विज्ञापन

बीएसएनएल के जेटीओ विजय बहादुर ने बताया कि जिले के 29 टावरों का दो माह का आठ लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। बजट न आने से ये राशि जमा नहीं हो सकी। इसके चलते ऊर्जा निगम ने बुधवार शाम को तीन टावरों (पुलहिंडोला, बाराकोट और कोयाटी) के कनेक्शन काट दिए। जेटीओ का कहना है कि इस वजह से नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के बीएसएनएल के पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। बैंक सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। ग्रामीणों ने कहा कि नए साल से ठीक पहले मोबाइल संपर्क ठप होने से परेशानी बढ़ी है। उन्होंने बीएसएनएल से तुरंत व्यवस्था सुचारु करने की मांग की। जेटीओ ने बताया कि मामले की जानकारी बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। तब तक के लिए कनेक्शन जोड़ने के लिए ऊर्जा निगम से आग्रह भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed