{"_id":"611c0fb18ebc3e2200367f92","slug":"no-ashadhi-kautik-in-chami-chaumel-champawat-news-hld434852589","type":"story","status":"publish","title_hn":"चामी चौमेल का महोत्सव भी स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चामी चौमेल का महोत्सव भी स्थगित
विज्ञापन
चौमेल चामी के असाड़ी महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चामी चौमेल में आषाढ़ी महोत्सव के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई। कोरोना महामारी को देखते हुए महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। परंपरा का निर्वहन कर मां भगवती की डोला यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। मेले में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
मंगलवार को हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि कोरोना महामारी के कारण महोत्सव के दौरान खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षिक प्रतियोगिताएं नहीं होंगी। रक्षाबंधन के दिन मुख्य मेले परंपरा का निर्वहन होगा। कोविड नियमों का पालन कर मां भगवती की डोला यात्रा निकाली जाएगी। दुकानें नहीं लगेंगी। 21 अगस्त को चामी में रात्रि जागरण होगा।
सुबह पूजा, अर्चना के बाद दोपहर बाद मां भगवती की डोला यात्रा निकलेगी। चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर की अध्यक्षता में आषाढ़ी महोत्सव चामी चौमेल समिति के अध्यक्ष अशोक महर ने संचालन किया। बैठक में शिव दत्त जोशी, उमेद सिंह, विजय सिंह, अर्जुन सिंह, हरीश पाठक, भूपाल सिंह, महेश पाठक, महेंद्र सिंह आदि रहे।