फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH Not Opened in Swanla Champawat

अब तो मुख्यमंत्री के दौरे तक भी सड़क के खुलने पर संशय!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
NH Not Opened in Swanla Champawat
स्वांला के पास बंद राष्ट्रीय राजमार्ग का मुआयना करते डीएम, एसपी, एडीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही में सबसे बड़ा रोड़ा बना स्वांला के भूस्खलन क्षेत्र से मलबा कब साफ होगा? 23 अगस्त से उठ रहे इस सवाल का कोई जवाब नहीं मिल पा रहा है। अब पहली सितंबर को मुख्यमंत्री के टनकपुर के संभावित दौरे से पहले भी यह सड़क खुलेगी, इस पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि सड़क खोलने के लिए स्वांला के भूस्खलन वाले क्षेत्र में कार्यदायी संस्था और मशीनें लगातार काम कर रही है। रविवार को डीएम विनीत तोमर, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम एससी द्विवेदी ने स्वांला जाकर तेजी से काम कर सड़क खोलने के निर्देश देने के साथ भूस्खलन वाले क्षेत्र का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

एनएच पर टनकपुर-चंपावत के बीच सड़क संपर्क कटे हुए पूरा एक सप्ताह हो गया है। रविवार को आपदा, पुलिस, आईटीबीपी, जल संस्थान की टीमों ने भी वेग से पानी की बौछारों के साथ मलबे को हटाने की मशक्कत की, लेकिन दिनभर में मलबा साफ नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह धुंध और बारिश थी लेकिन बाद में मौसम ठीक होने से काम की गति बढ़ी। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि 25 मीटर मलबा हटाया जा चुका है, अब करीब 10 मीटर मलबा हटाया जाना है।
दावा किया गया कि अगर पहाड़ी से फिर से भूस्खलन न हुआ तो सोमवार शाम तक सड़क खुल जाएगी। इस कारण चंपावत-टनकपुर के बीच आवाजाही अब भी रीठा साहिब-सूखीढांग से जबकि हल्द्वानी मार्ग के लिए देवीधुरा होकर हो रही है। वहीं चंपावत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की चार (अमोड़ी-छतकोट, खटोली मल्ली-वैला, एसएच 29-खटोली मल्ली और बाराकोट-कोठेरा) सड़कें भी बंद हैं।

पर्व के मौके पर भी सन्नाटा, कारोबार को झटका
चंपावत। रक्षाबंधन के एक दिन बाद 23 अगस्त सुबह आठ बजे से बंद सड़क से कारोबार को झटका लगा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी चहलपहल और उल्लास में इसका असर पड़ा है। आवाजाही थमने से खाने के होटल, मिठाई की दुकान, टैक्सी-जीप संचालक, किराना से लेकर सब्जी के कारोबार में 60 प्रतिशत तक की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed