{"_id":"68b876a8f1d626ba0b06c5c7","slug":"nh-could-not-be-opened-in-swala-even-on-the-sixth-day-champawat-news-c-229-1-cpt1001-128835-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्वाला में छठे दिन भी नहीं खुल पाया एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्वाला में छठे दिन भी नहीं खुल पाया एनएच
Wed, 03 Sep 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बीते दिनों हुई बारिश के कारण एनएच सहित टनकपुर-जौलजीबी और एक ग्रामीण सड़क बंद है। इससे लोगाें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वाला में एनएच छठे दिन भी नहीं खुल पाया। यात्रियों ने वाया देवीधुरा, टनकपुर, हल्द्वानी का सफर किया। बुधवार को मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
सड़कें बंद होने से दुकानदारों को भी काफी नुकसान हुआ है। कोमल सब्जी भंडार के मालिक कैलाश सिंह अधिकारी ने बताया कि उन्हें डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सब्जी का एक वाहन स्वाला क्षेत्र में जबकि दूसरा वाहन टनकपुर में फंसा है। दो दिन में वाया देवीधुरा पहुंचे वाहन में सब्जियां पूरी तरह खराब हो चुकी थीं।
इधर, एनएच बंद होने से चंपावत में 15 लाख से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह ने बताया कि बाया देवीधुरा सामान तो आ रहा है लेकिन भाड़ा अधिक पड़ रहा है। ऐसे में व्यापारियों के लिए व्यापार करना बेहतर मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासन और एनएच से जल्द से स्वाला डेंजर जोन का मलबा हटाकर यातायात सुचारु करने की मांग की है। जिले में पिछले 24 घंटों 122 मिमली बारिश हुई है। आपदा विभाग के अनुसार चंपावत में 42 मिमी, पाटी में पांच, लोहाघाट में 22 और टनकपुर में 115 मिमी बारिश हुई है।