फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH Closed in Champawat

सात घंटे बंद रहा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, चुनाव कार्मिक भी फंसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
NH Closed in Champawat
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलखेत के पास मलबा आने से बंद फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजे? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को सात घंटे बंद रहा। बेलखेत और अमोड़ी के बीच भारी मलबा आने से टनकपुर-चंपावत के बीच आवाजाही ठप रही। इसके चलते दर्जनों वाहन फंसे रहने से मुसाफिरों को दुश्वारी झेलनी पड़ी। आवाजाही बंद रहने से दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों की वोटिंग के लिए जाने वाली टीमें भी फंसी रही।
विज्ञापन

एनएच पर बेलखेत और अमोड़ी के बीच की पहाड़ी से सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे एकाएक भारी मात्रा में मलबा गिर गया। चंपावत और टनकपुर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को ककरालीगेट और चंपावत के बनलेख में ही रोक दिया गया। घंटों बाधित रही आवाजाही से दर्जनों वाहन फंसे रहे। आपदा प्रबंधन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के जेसीबी और पॉकलैंड मशीनों के जरिए घंटों की मशक्कत के बाद मलबे को हटाया जा सका। सवा 12 बजे बाद सड़क से मलबा हटा आवाजाही सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

चंपावत जिले की बंद 15 ग्रामीण सड़कें
चमदेवल-जाख-गजीना, मूलाकोट-कांडे, धूनाघाट- बरमतोड़ा, रीठा-मीनार, पुनाबे-सिप्टी-न्याड़ी, बगौटी-डुंगरालेटी, डुंगराबोरा-कायल-मटियानी, डुंगराबोरा-चकसिलकोट, किमतोली-खतेड़ा, खेतीखान-गोसनी, मंच-दुबडजैनल, मडलक-सेलपेड, धौन-सल्ली और चमदेवल-निडिल सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed