फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH Closed in Champawat

स्वांला में आठवें दिन भी नहीं खुल सका राजमार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
NH Closed in Champawat
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला से मलबा हटाती मशीन। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। बारहमासी सड़क में स्वांला के पास आए मलबे को आठवें दिन भी नहीं हटाया जा सका। सोमवार शाम तक मलबा हटाने का कार्य जारी रहने के बाद भी सड़क को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर और एसपी लोकेश्वर सिंह ने सोमवार को अवरोधित मार्ग को खोलने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को कार्य में तेजी से काम करने के निर्देश दिए। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला का कहना है कि लगातार मलबा और पत्थर आने से मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि मार्ग को खोलने को लेकर पूरी तत्परता से जुटे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे ही मलबा और पत्थर आने बंद हो जाते है वैसे ही काम शुरू कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मार्ग जल्द से जल्द चालू करने की पूरी कोशिश की जा रही है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय लगातार कार्य की निगरानी कर रहे हैं। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि यदि मौसम सामान्य रहा तो मंगलवार को सड़क यातायात के लिए चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क खोलने के लिए टैक्सी चालकों का प्रदर्शन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर स्वांला के पास आया मलबा सोमवार को आठवें दिन भी नहीं हट सका। सड़क बंद रहने से भड़के टैक्सी चालकों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
टैक्सी यूनियन कुमाऊं महासंघ के उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में टैक्सी चालकों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि कार्यदायी कंपनियों के पास रोड को खोलने का कोई उपाय नहीं है।

उनका कहना था कि आठ दिनों से मार्ग के बंद होने के कारण सबसे अधिक टैक्सी चालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क की खराबी के कारण परेशान टैक्सी चालकों को मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में दीवान राम, मनोज राम, सूरज पाटनी, ईश्वर सिंह, तेजा सिंह, ललित मोहन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed