फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New trouble for people of Barakot amid lockdown

लॉकडाउन के बीच बाराकोट के लोगों की नई मुसीबत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
New trouble for people of Barakot amid lockdown
लोहाघाट (चंपावत)। लॉकडाउन के बीच बाराकोट के लोगों को नई मुसीबत झेलनी पड़ रही है। यहां के डाकघर का राउटर (नेटवर्किंग उपकरण) खराब होने से कामकाज ठप है। इस वजह से लोगों को करीब एक महीने से दिक्कत हो रही है। राउटर की खराबी से इंटरनेट सेवा बंद हो गई है। नकदी निकालने और जमा करने आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, कृष्णानाथ गोस्वामी, ललित अधिकारी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, दीपक जोशी आदि ने कहा कि पहले डाकघर के इंटरनेट में हुई गड़बड़ी से करीब एक माह तक लेनदेन नहीं हो सका था। अब फिर से लोगों के सामने ये नई मुसीबत आई है। ग्रामीणों ने कहा कि लॉकडाउन के चलते दुकानदार नकद में ही सामान दे रहे हैं। ऐसे में डाकघर से धन न निकलने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। उप प्रमुख ने डीएम को पत्र भेज समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है। इधर डाक निरीक्षक बीएमएस ऐरी ने बताया कि बीएसएनएल की सेवा बाधित होने से काम प्रभावित हुआ है। बीएसएनएल से डोंगल की मांग की गई थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से डोंगल नहीं पहुंच सका है। उधर बीएसएनएल के जेई संजीव कन्नौजिया का कहना है कि डाकघर के राउटर में खराबी होने से ये दिक्कत है। इसे डाकघर द्वारा ही ठीक कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed