फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New Road in Champawat

शासन ने मंजूर किए 1.23 करोड़ रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
New Road in Champawat
चंपावत। दिवाली से दो दिन पहले आठ गांवों के लोगों का वर्षों पुराना इंतजार खत्म हुआ। दियूरी-चल्थी सड़क के लिए प्रदेश शासन ने मंगलवार को एक करोड़ 23 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस सड़क के बनने से न केवल आठ गांवों के लोगों को लाभ होगा, बल्कि टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने पर वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी इसका उपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण इस सड़क के लिए लंबे समय से आवाज उठाते रहे हैं और दिवाली से दो दिन पहले इस सड़क के लिए धन मंजूर कर दिया गया है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे धौन से 13 किमी दियूरी तक सड़क का निर्माण वर्षों पहले हो चुका है लेकिन दियूरी से चल्थी तक के नौ किमी हिस्से की कटिंग नहीं हुई थी। धन मिलने से अब यह काम हो सकेगा।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता दीपक नेगी, पूर्व प्रधान पूरन सिंह रावत, पूर्व फौजी रेवाधर भट्ट, प्रेम सिंह आदि का कहना है कि इसके बनने से सड़क विहीन गांवों को ही लाभ नहीं होगा, बल्कि कोट अमोड़ी, दियूरी, नैक्यूना, बमन्यूड़ा, बगेड़ी, आगर, अमौन, हेडिंगा की दूरी 30 किमी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वक्त यहां के लोगों को 39 किमी दूर चल्थी जाने के लिए धौन होकर इस फासले को तय करना पड़ता है जबकि दियूरी से चल्थी तक सड़क की कटिंग होने पर इन गांवों की दूरी महज नौ किमी रह जाएगी। एनएच पर धौन, स्वांला, अमोड़ी, बेलखेत में सड़क बंद होने से चंपावत-टनकपुर के बीच दियूरी-चल्थी सड़क वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी उपयोग में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed