फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New Pujari of Risheshwar Temple Lohaghat

मोहन सिंह बने ऋषेश्वर महादेव मंदिर के नए पुजारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
New Pujari of Risheshwar Temple Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। पुजारी ऋषेश्वर मंदिर समिति की बैठक में परंपरा के अनुसार मंदिर के पुजारियों की अदला बदली की गई। मंदिर विकास पर भी चर्चा की गई। मंदिर के पुजारी देवेंद्र सिंह पुजारी का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उनके स्थान पर नए पुजारी मोहन सिंह पुजारी को कार्यभार सौंपा गया।
विज्ञापन

ऋषेश्वर मंदिर में परंपरा के अनुसार पुजारियों की अदला बदली गई। निवर्तमान पुजारी देवेंद्र सिंह पुजारी ने नवनियुक्त पुजारी मोहन सिंह को मंदिर की पूजा सामग्री बर्तन आदि संपत्तियों को सौंपा। मंदिर समिति की बैठक में मंदिर के विकास पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने मंदिर विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही। कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। महादेव के इस प्राचीन मंदिर की गरिमा को बनाए रखने के लिए सभी ने संकल्प लिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष दिनेश सिंह पुजारी, देवेंद्र सिंह पुजारी, सचिव दीवान सिंह पुजारी, कोषाध्यक्ष शिवशक्ति पुजारी, सदस्य अनिल सिंह पुजारी, अतुल सिंह पुजारी, गोपाल सिंह पुजारी, पंकज सिंह पुजारी, दिनेश मेहता, सुरेश सिंह ढेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed