फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New married woman died in the morning when she reached Barat in the night

रात को बरात पहुंची सुबह नव विवाहिता मरी मिली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
New married woman died in the morning when she reached Barat in the night
चंपावत। कोरोना काल में एक हृदयविदारक घटना हुई। रविवार को टनकपुर की एक कन्या का विवाह हुआ और पाटी ससुराल पहुंचने के बाद सोमवार सुबह मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पाटी के तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं चंपावत की तहसीलदार ज्योति धपवाल ने मौका मुआयना किया। मायके से परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

दो मई को पाटी के पास के तोली गांव निवासी प्रदीप जोशी की बरात टनकपुर गई। एक दिनी बरात रविवार रात को पाटी वापस आ गई। सब लोग खुश थे। जश्न का माहौल था, लेकिन सोमवार सुबह वधू चांदनी अचेत थी। आननफानन परिजन चांदनी को पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी आभाष सिंह ने जांच के बाद चांदनी को मृत घोषित किया। इस घटना से खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की जानकारी मिलने पर चंपावत की तहसीलदार ज्योति धपवाल ने सोमवार दोपहर मौका मुआयना कर नवविवाहिता के पति और अन्य संबंधियों से पूछताछ की। तहसीलदार ने कहा कि नवविवाहिता के मायके वालों को भी घटना की सूचना दी गई। उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन मायके वालों को ससुरालियों पर किसी तरह का शक नहीं है। कोरोना संक्रमण के पहलू की भी जांच करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed