फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New Cometi of Poornagiri Temple

पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
New Cometi of Poornagiri Temple
कार्यभार संभालने से पूर्व बैठक को संबोधित करते मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के नवनिर्वाचित अध - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। निवर्तमान अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णानंद उर्फ किशन तिवारी को विधिवत कार्यभार सौंपा। कार्यभार संभालने के बाद हुई पुजारियों की आम बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में नौ सदस्यों को नामित कर शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सेलागाड़ में हुई बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों और आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशन तिवारी को विधिवत मंदिर समिति का कार्यभार सौंपा।
विज्ञापन

बैठक में दिनेश चंद्र पांडेय, दुर्गागिरी पांडेय, सुभाष चंद्र पांडेय, दिनेश चंद्र पांडेय, सुरेश चंद्र तिवारी, दीपक तिवारी, भुवन चंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी को नामित और कालीगूंठ ग्राम प्रधान मंजू को पदेन सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन पांडेय, पूर्व सचिव गिरीश पांडेय, हेम चंद्र पांडेय, मोहन चंद्र पांडेय, कमलापति पांडेय, भैरव पांडेय, नेत्र बल्लभ तिवारी, लालमनी पांडेय, नरेश पांडेय, राजू तिवारी, हरीश तिवारी समेत कई पुजारी मौजूद थे।
नवनिर्वाचित समिति ने भैरव मंदिर में की पूजा, भंडारा कर प्रसाद बांटा
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शुक्रवार ने भैरव मंदिर में पूजा कर भंडारे का प्रसाद बांटा। महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किए।

समिति के अध्यक्ष कृष्णानंद उर्फ किशन तिवारी की अगुवाई में सभी पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भंडारे में राजू तिवारी, भैरव पांडेय, सुभाष पांडेय, नरेश पांडेय, जगदीश तिवारी, हरीश तिवारी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed